Auraiya News: CM Yogi के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय, अधिकारियों ने भाजपा सासंद संग किया निरीक्षण

औरैया में 28 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे है।

औरैया में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। रविवार को अधिकारियों ने भाजपा सांसद के साथ निरीक्षण किया। गाजीपुर और मुहारी गांव में चल रही भागवत कथा के कार्यकमों में भाग लिया।

औरैया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 अक्टूबर को प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए लोकसभा सांसद प्रोफेसर डॉ राम शंकर कठेरिया व जिलाधिकारी नेहा प्रकाश सहित अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अभिषेक यादव, एसडीएम औरैया अखिलेश कुमार सिंह द्वारा ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान में जनसभा के लिए लगाए जा रहे पंडाल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सांसद रामशंकर कठेरिया ने निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए।

आम जनमानस के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद रखी जाए। साफ सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट जैसी व्यवस्थाओं को मौजूद रखा जाए। इसके बाद भाजपा सांसद ने गाजीपुर में नायक समाज के द्वारा करवाई जा रही श्री मदभागवत कथा में भाग लेकर भागवताचार्य को पट्टिका पहनाकर व मालार्पण कर आशीर्वाद लिया। और उनके प्रवचन को सुना।

वहीं नायक समाज द्वारा बताई गई समस्यायों का निराकरण करने का भरोसा दिया। इसके बाद वह भाजपा जिला मंत्री इंद्र पाल सिंह पाल के आवास पर भी कुछ देर रुककर बुजुर्गो से वार्ता कर सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ के बारे में पूछा और ग्रामीणों से वार्ता भी की इसके बाद अजीतमल क्षेत्र के मोहारी गांव में श्री मदभागवत कथा में भाग लेने के लिए रवाना हो गये।

इस दौरान प्रधान संत कुमार नायक,मंगल नायक, लंबर दार नायक के अलावा अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय, कमलेश अवस्थी, विवेक पाठक, अमित तिवारी, जिला मंत्री इंद्रपाल सिंह पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र कठेरिया, भाजयुमो नेता मनीष कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.