दीपू हत्याकांड में बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और बदमाश

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के आदेश के अनुपालन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहतवार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दीपू पासवान हत्याकांड में एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

उल्लेखनीय है कि 24 नवम्बर को सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुडाडीह निवासी दीपू पासवान पुत्र लालजी पासवान को तिलक समारोह से घर आते समय कुछ लोगों द्वारा लाठी डण्डे, नुकीले चीज व चाकू से मारकर घायल कर दिया गया था, जिसकी मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया था। 
 
वहीं, मंगलवार को सहतवार थाने के उप निरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला मय हमराह हेड कां. मुकेश कुमार यादव, कां. सुरेन्द्र कुमार यादव व दुर्गेश पटेल ने मुखबीर खास की सूचना धारा 34, 302 भादवि व 3 (2) 5 एससी/एसटी एक्ट के अभियोग में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन के आधार पर वांछित अभियुक्त मनीष कुमार वर्मा पुत्र नेपाल वर्मा (निवासी कुशहर, सहतवार, बलिया) को त्रिकालपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए मनीष को चालान न्यायालय कर दिया। 
 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.