Amroha News: मस्जिद के बाहर विवाद बढ़ा, मारपीट और पथराव में बदला, 5 गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक मस्जिद के बाहर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। घटना के चलते इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 7 नामजद आरोपियों और करीब 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह घटना अमरोहा कस्बे के झंडा शहीद मस्जिद के बाहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मस्जिद में मोबाइल चलाने को लेकर मामूली बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव भी शुरू हो गया।

घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए वीडियो भी बना लिए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन झगड़ा नहीं रुका, जिससे कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा शांत कराया। पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 7 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा, करीब 30 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।

सीओ ने दी जानकारी

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 4 मार्च 2025 की रात अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 7 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब तक एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वीडियो फुटेज के आधार पर जांच जारी

इस विवाद से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है ताकि दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु के नीचे सोमवार शाम गंगा नदी से जल लेने के दौरान पति-पत्नी तेज धारा में डूब...
बलिया में क्लीनिक संचालिका की पीट-पीटकर हत्या, लोहे की रॉड से वार का आरोप
उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.