अमरोहा : पहले मांगी 6 करोड़ की फिरौती, फिर दोस्तों ने कर दी हत्या...अब पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

गजरौला: ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात छात्र की हत्या करने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को दादरी में हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। अभी एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने यश मित्तल का अपहरण करने की योजना करीब तीन महीने पहले बना ली थी। इसके बाद उसके नंबर पर लगातार कॉल की जा रही थीं। बताया जा रहा है कि यश मित्तल के फोन पर पिछले तीन महीने में अज्ञात नंबर से 23 बार कॉल की गई थी। आरोपियों ने फिरौती के लिए ही यश मित्तल का अपहरण किया था और छह करोड़ की फिरौती न मिलने के पर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि गला दबाकर यश मित्तल की हत्या की गई है। फिलहाल नोएडा पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़े - Ballia Breaking: वेतन–पेंशन को लेकर सस्पेंस खत्म, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने दी स्थिति की जानकारी

खींचातानी के बाद हुई फायरिंग
नोएडा पुलिस सर्विलांस से गांव तिगड़िया भूड़ में आरोपी के घर पहुंची तो वहां पर हंगामा हो गया।  पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उसके बाद जब वह उसे लेकर चली तो स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिय और पुलिस से खींचातानी भी हुई। इसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की तो वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। तो उसकी निशानदेही के आधार पर मृतक के शव को बरामद किया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.