अमरोहा: युवती की हत्या करने के बाद छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, जानें वजह

अमरोहा। अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में प्रेमी ने प्रेमिका के घर पहुंच कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी ने अपने घर पर पहुंचकर खुद को भी गोली मारकर उड़ा लिया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। अमरोहा और कांठ पुलिस ने युवती व छात्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव शाहिदपुर उर्फ सादपुर में किसान रूप सिंह का परिवार रहता है। उनकी पुत्री प्रीति (20) ने बीए करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह चार भाई बहनों में मझली थी। उधर, कांठ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी तेजपाल सिंह का पुत्र आयुष उर्फ चाहत मुरादाबाद के एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। 

पुलिस के मुताबिक, प्रीति और आयुष उर्फ चाहत एक दूसरे के संपर्क में थे। दोनों शादी करना चाहते थे, जबकि प्रीति के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह कर तय दिया था। गुरुवार शाम छह बजे आयुष उर्फ चाहत ने प्रीति को गांव से बाहर बुला लिया। यहां गांव से खेत पर जाने वाले रास्ते के किनारे उसने तमंचे से सिर में गोली मारकर प्रीति की हत्या कर दी।

इसके बाद आयुष अपने घेर में पहुंचा और गोली मारकर खुद को भी उड़ा लिया। प्रीति और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद सीओ अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्षय जुटाए। 

सीओ ने बताया बताया कि पैगंबरपुर के रहने वाले आयुष उर्फ चाहत ने शाहिदपुर उर्फ सादपुर गांव में आकर प्रीति को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। बाद में अपने गांव पैगंबरपुर जाकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। प्रीति के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आयुष उर्फ चाहत के शव को कांठ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.