अवैध रूप से संचालित अस्पताल, क्लीनिक, पैथ लैब पर करें कड़ी कार्यवाही :जिलाधिकारी

अंबेडकरनगर। कल हुई जच्चा बच्चा की मौत के बाद जिला अधिकारी ने घटना का संज्ञान लिया है। जिसमे चिकित्सक की गिरफ्तारी भी हो गई है। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर रोक लगाने के संबंध में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आवश्यक बैठक की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र मे भ्रमण कर संचालित अवैध अस्पतालों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि निजी अस्पताल प्रबंधन अभिलेख मानक पर ठीक न होने के उपरांत व निजी अस्पतालों/ क्लिनिको एवं पैथ लैब का पंजीकरण नहीं करने वाले संस्थाओं पर विधिक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों व क्लिनिको एवं पैथ लैब पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विभागीय टीम लगाकर कार्रवाई सुनिश्चित करते रहें। यदि इन कार्यों में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कङी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त एम0ओ0आई0सी0 उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं

Latest News

Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र...
Shravasti News: नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल; हॉस्टल की छत पर प्रदर्शन
FarmerChat ने पार किया 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा, Digital Green ने लॉन्च किया नया AI आधारित FarmerChat 2.0
Thodi Si Umeed Thoda Sa Aasman: गौरव बाजपेयी बोले- परिवार के लिए प्यार की कुर्बानी देने वालों को अक्सर गलत समझा जाता है
Yaadein: बॉक्सिंग रिंग में उतरे इक़बाल खान, बोले- इस सीन के लिए मुझे बॉक्सिंग ‘अनलर्न’ करनी पड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.