Aligarh News: छात्राओं को अश्लील संदेश भेजना पड़ा महंगा, एसवी कॉलेज में प्रोफेसर की पिटाई

अलीगढ़: शहर के प्रतिष्ठित श्री वार्ष्णेय कॉलेज (एसवी कॉलेज) में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब छात्राओं ने कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ों से हमला कर दिया। मामला सामने आते ही कॉलेज परिसर में भारी तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची गांधी पार्क थाना पुलिस ने किसी तरह प्रोफेसर को छात्राओं की भीड़ से बाहर निकालकर थाने पहुंचाया।

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की घोषणा की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार, अंग्रेजी विभाग के एक प्रोफेसर पर छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप है। छात्र-छात्राएं इस मुद्दे को लेकर प्राचार्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही आरोपित प्रोफेसर वहां पहुंचे, छात्राओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पहले प्रोफेसर को गिरेबान से पकड़ा, फिर नीचे गिराकर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर के निलंबन और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने प्रोफेसर का मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है। पूछताछ के बाद फिलहाल उन्हें छोड़ दिया गया है।

एक पीड़ित छात्रा ने एसपी सिटी, थाना प्रभारी और यूपी महिला आयोग अध्यक्ष को व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायती पत्र भेजा है। शिकायत के अनुसार, छात्रा ने पहले भी 27 दिसंबर 2024 को कॉलेज प्रॉक्टर और प्रबंधन समिति से आरोपी प्रोफेसर के व्यवहार की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। छात्रा अब कॉलेज से पास आउट हो चुकी है, लेकिन प्रोफेसर अभी भी व्हाट्सएप पर परेशान कर रहा है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार ने बताया कि छात्रों की ओर से एक लिखित शिकायत मिली है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी गठित की जा रही है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.