शादी की अनोखी सालगिरह, ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर कीचड़ में उतरे पति-पत्नी, लोगों ने भी की तारीफ, इसलिए किया ऐसा

आगरा में युगल जोड़ी ने कीचड़ में अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इसमें कॉलोनी के लोगों ने भी शिरकत की। पति-पत्नी बकायदा ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर बैंड-बाजे के साथ आए। दावत में आए लोग भी कीचड़ में खड़े हुए और वैवाहिक वर्षगांठ की खूब प्रशंसा की।

Short Highlights

  • शमसाबाद रोड स्थित नगला कली में कुछ कॉलोनियों में न तो सड़क बनी है और न ही नाले बने हैं
  • इसके लिए स्थानीय लोग वर्षों से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं
  • समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने नाले पर वेडिंग सेरेमनी कराने का फैसला लिया

Agra News : अब तक आपने कई मैरिज एनिवर्सरी देखी होंगी जो पांच सितारा होटलों या चकाचौंध भरी जगहों पर आयोजित की गई होंगी। इतना ही नहीं, लोग अपनी शादी की सालगिरह हिल स्टेशन, विदेश या अपनी पसंदीदा जगह पर पहुंचकर मनाते हैं। वही ताजनगरी में पहली बार ऐसी अनोखी शादी की सालगिरह देखने को मिली जो सड़क पर उतरकर कीचड़ में मनाई गई। नहीं नहीं इस वैवाहिक वर्षगांठ में कॉलोनी के लोगों ने भी पूरी भागीदारी की। जी हां, यह ताज नगरी आगरा में संभव हुआ है। इसका कारण है आगरा के अधिकारी। उसके चलते इस युगल जोड़ी को सड़क पर उतरकर कीचड़ में अपनी वैवाहिक वर्षगांठ मनानी पड़ी। इस युगल जोड़ी की चर्चा अब शहर ही नहीं अन्य जनपदों में भी पहुंच रही है। 

यह भी पढ़े - Ballia News : मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

विरोध का अनूठा तरीका

आगरा के शमसाबाद रोड स्थित नगला कली में कुछ कॉलोनियां हैं, जहां न तो सड़क बनी है और न ही पानी की निकासी के लिए नाले और नालियां हैं। स्थानीय लोग वर्षों से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान न होने पर कॉलोनी के लोगों ने नाले पर वेडिंग सेरेमनी यानी शादी की सालगिरह मनाकर विरोध दर्ज कराने का फैसला लिया। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत स्थानीय निवासी श्रीभगवान शर्मा और उनकी पत्नी उमा ने रविवार को अपनी शादी की 17वीं सालगिरह के मौके पर की। इन लोगों ने शादी की सालगिरह विरोध प्रदर्शन के साथ मनाई।

नाला नहीं तो वोट नहीं

श्रीभगवान शर्मा और उनकी पत्नी ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर आए और बैंड-बाजों के साथ कॉलोनीवासियों के साथ नाले के जलभराव पर जयमाला डाली गई। इसमें लोग सड़क और नाला नहीं बनने पर वोट नहीं देने की तख्तियां लिए खड़े थे।

इनको भेजा था निमंत्रण 

विरोध के इस अनोखे प्रदर्शन में कॉलोनिवासियों की ओर से बिल्डर, जनप्रतिधिनोयों सहित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निमंत्रण भेजा गया था लेकिन इसमें कोई शामिल नहीं हुआ। बाद में विरोध प्रदर्शन करने वाले दंपति फूलों से सजी कार से विदा होकर गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सालों से अपने क्षेत्र की समस्या के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं। मगर,उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है,शांतिप्रिय लोग हैं इसलिए इस तरह का विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.