बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली, विरोधियों को फंसाने की साजिश का खुलासा

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह घटना प्रायोजित थी और घायल युवक ने खुद को गोली मारकर विरोधियों को फंसाने की साजिश रची थी।

क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बुधवार को बताया कि मामले की जांच के दौरान पड़ोसियों से पूछताछ, मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पता चला। घायल अशोक ठाकुर और उनके भाई रविंद्र ठाकुर ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने खुद ही गोली मारकर झूठा मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़े - Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि घटना के बाद रविंद्र ठाकुर की तहरीर पर पांच लोगों—नारायण ठाकुर, गोविंद ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, चंदन ठाकुर और अमर ठाकुर—के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच फसल काटने और जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते विरोधियों को फंसाने के उद्देश्य से यह साजिश रची गई थी।

मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.