- Hindi News
- मनोरंजन
- ज़ी स्टूडियोज़ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियंस का आगमन’ इस गर्मी होगी रिलीज़
ज़ी स्टूडियोज़ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियंस का आगमन’ इस गर्मी होगी रिलीज़
मुंबई। ज़ी स्टूडियोज़ और अमदावाद फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियंस का आगमन’ इस गर्मी में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
निर्माताओं के अनुसार, फिल्म बचपन की उन यादों को जीवंत करती है, जब दादा-दादी की कहानियां बच्चों की कल्पना को नई उड़ान देती थीं। कहानी में कल्पना और वास्तविकता के बीच की रेखा को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
जैकी श्रॉफ ने कहा कि फिल्म बच्चों की जिज्ञासा और पारिवारिक जुड़ाव को दर्शाती है, जो उनके लिए एक खास अनुभव रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक भी फिल्म से जुड़ाव महसूस करेंगे।

फिल्म में प्रतीक स्मिता पाटिल, मिहिर गोडबोले, शिवांश चोर्गे, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, कुमार सौरभ, भाग्यश्री दसानी और शरद सक्सेना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
इस फिल्म का निर्देशन और लेखन मनीष सैनी ने किया है। निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए मनोरंजन, रोमांच और नॉस्टैल्जिया का अनुभव लेकर आएगी।
