- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में स्वतंत्रता सेनानी बाबू गंगा प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि, सिद्धांतों को किया याद
बलिया में स्वतंत्रता सेनानी बाबू गंगा प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि, सिद्धांतों को किया याद
बलिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक बाबू गंगा प्रसाद सिंह की 59वीं पुण्यतिथि गुरुद्वारा रोड स्थित उनके आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि 1967 के चुनाव में हार के बाद जब उन्हें एमएलसी बनाए जाने का प्रस्ताव मिला, तो उन्होंने यह कहते हुए उसे ठुकरा दिया कि जनता ने उन्हें अस्वीकार किया है, इसलिए वह यह पद स्वीकार नहीं करेंगे।
इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को भी याद किया गया। बताया गया कि उन्हें वर्ष 1942 में गिरफ्तार कर वाराणसी के केंद्रीय कारागार में रखा गया था और 1945 में रिहा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में सुभाष प्राइमरी पाठशाला के बच्चों के बीच फल वितरित किए गए। अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
