- Hindi News
- भारत
- दो वैश्विक ब्रांड्स से जुड़कर हाउस ऑफ जॉली का दायरा 80 देशों तक विस्तृत
दो वैश्विक ब्रांड्स से जुड़कर हाउस ऑफ जॉली का दायरा 80 देशों तक विस्तृत
चंडीगढ़। आर्किटेक्चरल हार्डवेयर क्षेत्र की कंपनी हाउस ऑफ जॉली ने अपने पोर्टफोलियो में दो अंतरराष्ट्रीय ब्रांड—एनरिको कैसिना और ओमपोरो—को शामिल करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि इस साझेदारी से उसका वैश्विक विस्तार 80 देशों तक पहुंच जाएगा।
हाउस ऑफ जॉली की स्थापना आजादी से पहले पंडित श्री जीतेंद्र नाथ भार्गव ने की थी और तब से यह कंपनी इस क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम बनी हुई है। वर्तमान में नई पीढ़ी के नेतृत्व में कंपनी अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।
कंपनी के निदेशक राजेश भार्गव ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल विस्तार नहीं, बल्कि ऐसे ब्रांड्स के साथ साझेदारी करना है जिनकी वैश्विक पहचान और गुणवत्ता मजबूत हो। उन्होंने बताया कि इटली का ब्रांड एनरिको कैसिना अपने पारंपरिक डिजाइन के लिए जाना जाता है, जबकि ओमपोरो आधुनिक डिजाइन और धातु कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है।
कंपनी का कहना है कि इस पहल से ग्राहकों और डिजाइनरों को अधिक वैश्विक और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध होंगे तथा भविष्य में भी इसी तरह रणनीतिक विस्तार जारी रहेगा।
