अधिवक्ता की मौत के बाद वकीलों में आक्रोश, पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

आगरा: आगरा के थाना सिकंदरा इलाके में देर रात पुलिस दबिश के दौरान अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत के मामले में आगरा के वकील लामबंद हो गए हैं।

वकीलों ने दीवानी से निकल कर एमजी रोड पर पैदल मार्च किया और पुलिस का पुतला हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। जुलूस के बाद दीवानी के गेट पर पहुंचकर अधिवक्ताओं ने पुलिस का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच खींचतान भी हुई। 

जन मंच के अध्यक्ष और अधिवक्ता अजय ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल करते खड़े करते हुए कहा है कि अधिवक्ता सुनील शर्मा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत था तो उस में पहले विवेचना होनी चाहिए थी, अभियोग पंजीकृत होते ही कोई भी व्यक्ति अभियुक्त नहीं हो जाता,  इस मामले में जांच होनी चाहिए थी, लेकिन इसके इतर पुलिस ने रात को 11:00 बजे एक अधिवक्ता के घर पर दबिश दी। 

अधिवक्ता सुनील शर्मा की जिन परिस्थितियों में मौत हुई है, यह परिस्थितियों संदिग्ध है और उनकी हत्या की भी आशंका है, जन मंच के अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।

अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के बाद दीवानी में कार्य बंद कर दिया। सभी अधिवक्ता एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। अधिवक्ताओं के अन्य संगठनों का कहना है कि सुनील शर्मा के दोषियों पर खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं होती है तो आने वाले समय में पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.