बात-बात में बिगड़ी बात, चाकू से गोदकर महिला की हत्या

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है।अफजलगढ़ में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। मामले में हत्यारोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मोहल्ला नई बस्ती निवासी जैबुनिशा (42) पत्नी निसार बच्चे को स्कूल भेजने के लिए ई-रिक्शा तक छोड़कर लौट रही थी। घर की तरफ जाते हुए रास्ते में मोहल्ले का ही एक युवक खड़ा था। रास्ते में एक तरफ कीचड़ तो दूसरी ओर तंग पगडंडी थी। इस पर खड़े युवक को महिला ने हटने के लिए कह दिया। इसी बात पर महिला और युवक के बीच कहासुनी हो गई। 

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गया। महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ धामपुर शुभसूचित तथा थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता शाकिर की तहरीर पर आरोपी सरताज व उसकी मां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.