अमित शाह नौ मार्च को करेंगे बिहार में चुनाव का शंखनाद

पटना:  बिहार में एनडीए सरकार का गठन हुए अभी एक माह का ही समय गुजारा है कि भाजपा के दिग्गज नेताओं का दौरा शुरू हो चुका है। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह नौ मार्च को पटना जिले के पालीगंज आएंगे। वे यहां लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। वे अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित कृषि फॉर्म के मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।

एनडीए सरकार बनने के बाद वे पहली बार बिहार आ रहे हैं। रैली की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है। इस रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। इससे पहले 2 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी चुनावी शंखनाद कर चुके हैं। उन्होंने औरंगाबाद और बेगूसराय में 48,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नाम लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा था। कहा था कि नौकरी के नाम पर युवाओं की जमीन कब्जा ली। साथ ही कांग्रेस और राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाया था।

इससे पहले शाह जब बिहार दौरे कर आए थे तो यहां महागठबंधन की सरकार थी और नीतीश कुमार इंडी अलायंस के सहयोगी थे। अब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। नई सरकार के गठन के बाद 9 मार्च को अमित शाह का पहला बिहार दौरा होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.