- Hindi News
- Top News
- शादी में मटका डांस करते-करते गिरा शख्स, निकल गई जान ; देखें वीडियो
शादी में मटका डांस करते-करते गिरा शख्स, निकल गई जान ; देखें वीडियो
On
Rajsthan News : राजस्थान के झुंझुनूं जिले में भांजे की शादी में डीजे पर डांस रहे मामा को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां काफूर हो गई। नाच गाने की जगह चित्कारें उठने लगी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।
हादसा झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखंड के लोछवा की ढाणी का बताया जा रहा है। शादी समारोह में दूल्हे के मामा की मौत हो जाने से जश्न मातम में बदल गया। हार्ट अटैक के शिकार हुए कमलेश ढाका भांजे की शादी में मायरा (भात) भरने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ लोछवा की ढाणी गए थे। वहां मायरा भरने के बाद कमलेश चाक-पूजन के दौरान सिर पर मटकी रखकर मस्ती से डांस कर रहे थे।
दूल्हे के चाचा सुल्तान सिंह ने बताया कि डांस के दौरान कमलेश ढाका को हार्ट अटैक आ गया और वे नीचे गिर पड़े। यह देखकर शादी समारोह में मौजूद लोग सन्न रह गए। कमलेश ढाका को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने कार्डियक अरेस्ट से कमलेश ढाका की मौत होना बताया। दूल्हे के मामा की हार्ट अटैक से मौत हो जाने की सूचना से शादी के जश्न का माहौल मातम में बदल गया।
डांस के दौरान हार्ट अटैक आने की घटना का वीडियो अब सामने आया है। इसमें कमलेश ढाका भांजे की शादी में जोश खरोश से डांस करते नजर आ रहे हैं। उसके बाद वे अचानक गिरते हुए भी नजर आ रहे हैं। दूल्हे के चाचा सुल्तान सिंह ने बताया कि मामा के अंतिम संस्कार के बाद वहां भांजे की शादी की रस्में पूरी की गईं।
खबरें और भी हैं
बलिया में युवक को गोली मारने का मामला, पांच नामजद, चार हिरासत में
By Parakh Khabar
लखनऊ में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुर समेत परिवार के लोग फरार
By Parakh Khabar
कानपुर में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, एक संदिग्ध हिरासत में
By Parakh Khabar
विंध्यधाम पहुंचे सीएम योगी, नवरात्र मेले की तैयारियों का लिया जायजा
By Parakh Khabar
Latest News
18 Mar 2026 16:44:08
मुंबई। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर एण्डटीवी के कलाकार व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद अपनी आस्था और परंपराओं का...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
