जब आपका ध्यान सिर्फ अधिक सफल टीमों पर होगा तो उलटफेर होंगे: Virat Kohli

पुणे। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि विश्व कप में कोई ‘बड़ी टीम’ नहीं हैं और इस टूर्नामेंट में जब लोग सिर्फ अधिक सफल टीमों की बात करते हैं तो उलटफेर की संभावना अधिक होती है। कोहली का यह बयान मौजूदा विश्व कप में दो बड़े उलटफेरों के बाद आया है। अफगानिस्तान ने रविवार को नयी दिल्ली में इंग्लैंड को 69 रन से हराया, वहीं नीदरलैंड ने मंगलवार को धर्मशाला में बारिश से बाधित मैच में दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर इस खेल के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 

कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार के मैच से पहले ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘ विश्व कप में कोई बड़ी टीमें नहीं हैं। जब भी आप केवल अधिक सफल टीमों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करते हैं, तो निराशा होती है।’’ भारत 2007 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो चुका है। टीम इसके बाद हालांकि लगातार तीन  बार इस टीम पर दबदबा बनाने में सफल रही है। कोहली ने कहा कि भारतीय टीम को बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के खिलाफ सतर्क रहना होगा।

 भारतीय बल्लेबाज ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में मैंने उनके (शाकिब) खिलाफ काफी खेला है। उनके पास अद्भुत नियंत्रण है. वह बहुत अनुभवी गेंदबाज हैं. वह नयी गेंद से भी बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हैं। वह बल्लेबाज को फंसाने के लिए जाने जाते हैं और काफी किफायती  रहते हैं।’’ 

भारतीय हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने कोहली की बातों से सहमति जताते हुए कहा, ‘‘इस तरह के गेंदबाज के खिलाफ आपको अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होता है। आप अगर ऐसा करने में नाकाम रहे तो ये गेंदबाज आप पर दबाव बना लेंगे और आउट होने की संभावना बढ़ जायेगी। शाकिब ने कहा कि कोहली मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ वह (कोहली) विशेष बल्लेबाज है। मौजूदा समय में शायद सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज। मैं भाग्यशाली हूं कि उसे पांच बार आउट कर पाया हूं। जाहिर है कि कोहली का विकेट मिलने से काफी खुशी होती है।’’ 

खबरें और भी हैं

Latest News

डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान
नागपुर, नवंबर 2026। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर धोखाधड़ी के मामले और उनके तरीके भी लगातार बदल...
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के लिए बनाया मजेदार डिजिटल वीडियो
अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की पहल : डॉ. अतुल मलिकराम
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने बताया ताकत और पुरुषत्व का असली मतलब
‘मेरी वाली चुड़ैल है’ म्यूजिक वीडियो को मिला दर्शकों का प्यार, ऐश्वर्या शर्मा और मुस्कान बामने समेत कई कलाकारों ने की तारीफ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.