स्केटिंग में भारतीय महिला और पुरुष टीम ने जीते कांस्य पदक 

हांगझोउ। भारत की महिला और पुरूष 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले टीमों ने सोमवार सुबह अपने-अपने मुकाबलों में कांस्य पदक जीते। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारत की संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

उन्होंने अपनी रेस 4:34:861 मिनट में पूरी की। यहां इस स्पर्धा में देश का यह पहला रोलर स्केटिंग पदक था। एशियाई खेल के इतिहास में यह भारत का तीसरा रोलर स्पोर्ट्स पदक है।

वहीं एक अन्य मुकाबले में भारत के आर्यनपाल सिंह घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले और विक्रम इंगले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले फाइनल में 4:10.128 का समय लेते हुए कांस्य पदक जीता। इसी के साथ एशियाई खेलों में रोलर स्केटिंग में भारत ने दूसरा पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में चीनी ताइपे ने स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने रजत पदक जीता।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.