T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, इंग्लैंड से पूरा किया अपना बदला

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच खेला गया। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बाजी मारी। इस मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। बता दें, टीम इंडिया ने 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले 2014 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम फाइनल कर पहुंची थी। इस बार फाइनल में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। 

रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी  
टीम इंडिया इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इस दौरान रोहिच शर्मा ने ने 39 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस पारी में रोहित ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 47 रनों का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने भी 13 गेंदों पर 23 रन बनाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल भी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। 

यह भी पढ़े - क्राफ्टन इंडिया के राइजिंग स्टार प्रोग्राम से गाज़ियाबाद के ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी आरुष "हाइड्रो" शर्मा को मिली नई पहचान

भारतीय गेंदबाजों का चला जादू 
भारतीय बल्लेबाजों के गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और मुकाबले को अपनी झोली में कर लिया। इंग्लैंड की टीम 172 रन के जवाब में 103 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव इस मैच में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। इन दोनों ही गेंदबाजों को 3-3 सफलता मिलीं। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने भी एक विकेट अपने नाम किया। दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। जोस बटलर ने भी 23 रन बनाए। 

इंग्लैंड से पूरा किया अपना बदला
बता दें, इससे पहले 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं। तब इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को हराया था। उस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने इस टारगेट को बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया था। लेकिन इस बार भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल करके अपना बदला पूरा किया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की करंट...
Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश
Ballia News : पूर्व सैनिकों ने लगाया शर्बत एवं शीतल जल प्याऊ, हजारों राहगीरों को मिली राहत
BBAU में इतिहास रचा : प्रो. शिल्पी वर्मा बनीं सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ की पहली महिला संकायाध्यक्ष
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर पहुंचे अखिलेश यादव, अग्निकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.