गंगा दशहरा आज : मां गंगा के अवतरण दिवस पर बन रहा शुभ संयोग, जानें पूजन और दान का महत्व

गंगा दशहरा : ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 5 जून गुरुवार को मां गंगा के जन्मोत्सव का पावन पर्व गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन सिद्धि योग, रवि योग, हस्त नक्षत्र समेत शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ मुहूर्त में पूजा-उपासना और दान-पुण्य के कार्यों को बड़ा महत्व है।

अतः इस दिन गंगा स्नान करने से तीन तरह के कायिक यानी शरीर से किए हुए पाप, चार तरह के वाचिक यानी वाणी से किए गए पाप और तीन तरह के मानसिक पापों का नाश,अक्षय पुण्य की प्राप्ति , रोग, दोष और विपत्तियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही दश पापों का शमन  होगा जिसमें निषिद्ध हिंसा, परस्त्री गमन, बिना दी हुई वस्तु को लेना, कठोर वाणी, दूसरे के धन को लेने का विचार, दूसरों का बुरा करना, व्यर्थ की बातों में दुराग्रह, झूठ बोलना, चुगली करना, दूसरों का अहित करना शामिल है।

इस दिन पितरों का तर्पण करने से पुत्र और मनोवांछित फल प्राप्त होता है,गरीबों और जरूरतमदों को फल, जूता, चप्पल, छाता, घड़ा और सफेद वस्त्र दान करने से क्लेश दूर होता है।सूर्य देव को अर्घ्य देने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।
 
मां गंगा मंत्र....
1.गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं । त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां ।।
2.गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।
3.ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।।

ज्योतिषाचार्य
डॉ अखिलेश कुमार उपाध्याय 
इंदरपुर,थम्हनपुरा,बलिया 
सम्पर्क सूत्र : 9918861411

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.