आज का राशिफल। 24 जनवरी, 2024

मेष

आज कार्यक्षेत्र में मनोवाञ्छित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। लंब यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आप काई सक्रिय रहने वाले हैं।

वृष

आज बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेते रहना आपके लिए लाभकारी होगा। राजनीतिक संपर्कों का आप लाभ उठायेंगे। संतान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे।

मिथुन

आज बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपका यश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सभी कार्यों को सलीके से करें। दांपत्य संबंधों  में मधुरता रहेगी। नए कार्य की रूपरेखा बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

कर्क

आज घर में अचानक अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। धन उधार देने से आपका धन फंस सकता है। आज का दिन धैर्यपूर्वक बिताने की सलाह दी जाती है।

सिंह

आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशन्सा हो सकती है। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में आसानी होगी।

कन्या

आज दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। कारोबार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होगी। घर का माहौल काफी शांत रहेगा। धार्मिक स्थल पर एकांत में समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है।

तुला

आज आपको कर्ज लेने से बचना चाहिए। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखना पड़ेगा। जीवनसाथी से आपको आज सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

वृश्चिक

आज आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। जॉब में बदलाव करने से बचें। शुगर के रोगियों को कुछ परेशानी हो सकती है। मन में कुछ गलतियों को लेकर पश्चाताप की भावना रहेगी।

धनु

आज व्यवसाय में आपको काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

आज महिलाओं के लिए दिन काफी कमजोर रहेगा। जॉब संबंधित इन्टरव्यू में आपसे अटपटे सवाल पूछे जा सकते हैं। साझेदारी वाले कारोबार में पारदर्शिता अवश्य रखें। जीवनसाथी काफी रोमान्टिक मूड में रहने वाला है।

कुंभ

आज दिन के उतरार्द्ध में आपकी मनोस्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से शानदार मुलाक़ात होगी।

मीन

आज दिन की शुरुआत आपके लिए शुभ नहीं है। लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। मन कुछ अशान्त रहने वाला है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.