आज का राशिफल। 2 दिसंबर, 2023

मेष

आज व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। ईर्ष्या की भावना के कारण आपका मन उद्वेलित रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपको साझेदारी करनी चाहिए। मीडिया से जुड़े लोगों को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करें।

वृष

आज रुके हुए पैसे आपको मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। शाम को किसी उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन

आज तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। दांपत्य संबंधों में नोक-झोंक हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी।

कर्क

आज बॉस के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आपके मन में संतोष की भावना रहेगी। कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। शोध कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

सिंह

आज धर्म-कर्म में आपकी रुचि कम हो सकती है। लवमेट्स के साथ संबंध किसी कारण प्रभावित हो सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों से आपको बचना चाहिए। आपको परिश्रम का अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें।

कन्या

आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने में आपको थोड़ी परेशानी होगी। रियल एस्टेट से जुड़ी बड़ी डील होने की संभावना है। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें।

तुला

आज आप दूसरों के काम के लिए भागदौड़ करेंगे। संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको धन लाभ मिलेगा। व्यवसाय में नए सहयोगी बन सकते हैं। प्रेमी जनों के साथ आपके संबंध मधुर रहने वाले हैं। मित्रों के साथ मिलने के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक

आज आपका मन कुछ अप्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। कानूनी मामलों को लेकर आपको सफलता मिलेगी। जॉब में अड़चनें आने की आशंका है। ऐसा कोई भी काम न करें जिससे लोग आपकी आलोचना न करें।

धनु

आज जॉब में आपको थोड़ी परेशानी होगी। अधूरे काम समय पर पूर्ण न होने से मन व्यथित होगा। विवादों और जल्दबाजी से आपको बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। कोई बुरा समाचार मिल सकता है।

मकर

आज दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। घर में उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में आप काफी ध्यान देंगे।

कुंभ

आज अपने विचारों को नकारात्मक न होने दें। पार्टनरशिप को लेकर दिखावा न दें। आपकी व्यक्तिगत समस्याओं का निदान होगा। जॉब में आपको सहकर्मियों के माध्यम से लाभ मिलेगा। परिवार में मनोरंजन का वातावरण रहेगा।

मीन

आज आपका धन दूसरों पर खर्च हो सकता है। छात्रों को मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। साझेदारी वाले कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। अपनी इच्छाशक्ति में बदलाव कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेन्द्र गिरी पर जानलेवा हमला, चेयरमैन व समर्थकों पर गंभीर आरोप Ballia News: श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेन्द्र गिरी पर जानलेवा हमला, चेयरमैन व समर्थकों पर गंभीर आरोप
बलिया (रसड़ा): श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ और महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी महाराज पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया...
गोपाल खेमका हत्याकांड पर गरमाई सियासत: मायावती ने JDU-BJP सरकार पर साधा निशाना, चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग
Jaunpur News: ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच युवक, दो की मौत, तीन झुलसे
CMO के खिलाफ एएनएम कर्मियों की हुंकार, चेतावनी के साथ धरना, कर्मचारियों का मिला भरपूर समर्थन
Ballia News : गोलीकांड पर SP का सख्त एक्शन, रेवती थानाध्यक्ष लाइनहाजिर, दरोगा और सिपाही सस्पेंड
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.