आज का राशिफल। 19 नवंबर, 2023

मेष

आज आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आप शांति से अपना दिन बिताना चाहेंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्व का भली-भांति निर्वाह करेंगे। जल्दबाजी में काम करने से हानि हो सकती है।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : 14 जनवरी 2026 इन राशियों की बदलेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा अवसर

वृष

आज उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। बॉस के साथ संबंध मधुर होंगे। आपके विचारों को समाज में प्रमुखता मिलेगी। कारोबारी यात्रा के लिए जा सकते हैं। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिए। कई दिनों बाद प्रेमीजन से मुलाकात होगी।

मिथुन

आज परिवार में थोड़ी अशांति रहेगी। किसी से बड़ा लेन-देन न करें। आप जिसका हित करने का प्रयास करेंगे हो सकता है वही आपको धोखा दे दे। भूमि-संपत्ति विवादों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

कर्क

आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। भाई-बहनों की मदद से आपको कार्यक्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य संबंध काफी रोमांटिक रहेंगे। आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा।

सिंह

आज परिजनों के लिए ख़रीदारी कर सकते हैं। बिना मतलब दूसरों के मामलों में न पड़ें। अपनी योजनाओं को फिलहाल अपने तक ही सीमित रखें। नए संपर्क विकसित होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

कन्या

आज किसी पॉलिसी में बड़ा पूंजी निवेश कर सकते हैं। मन में परोपकार का हित जागृत होगा। आपकी कार्यशैली में बेहतरीन सुधार होगा। यश और कीर्ति मिलने से आपके मन में अहंकार का भाव भी जागृत हो सकता है।

तुला

आज ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। वैचारिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। अनावश्यक कार्यों में धन बर्बाद हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको आपके शुभचिंतकों के प्रति भड़काने का प्रयास कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज काम की अधिकता के बावजूद जॉब में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ समाचार मिलने से पूरा दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों के साथ करियर को लेकर चर्चा करेंगे।

धनु

आज व्यापार की चुनौतियों का हल निकाल लेंगे। माता-पिता के साथ संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। आप धन कमाने के अलग-अलग तरीकों पर विचार कर सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्यों की प्रसन्नता देखकर आप भी खुश रहेंगे।

मकर

आज आप मनोरंजन के मूड में रहेंगे। सिद्धांतों के बजाय व्यवहारिक तरीके से समस्याओं का समाधान करेंगे। परिवार के बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा। घर में धार्मिक आयोजन होने से आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

कुंभ

आज रोगियों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नकारात्मक लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। मन में उथल-पुथल और द्वंद्व होता रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ थोड़े संबंध बिगड़ सकते हैं।

मीन

आज काफी समय से लंबित कार्य अब शुरू होने के अच्छे योग हैं। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। आपको अच्छे कार्यों के कारण पुरस्कार मिल सकता है। करियर के तरक्की के बेहतरीन अवसर आपको मिल सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.