आज का राशिफल 1 मई 2025: जानिए नए महीने का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा

मेष:

परिवार में किसी मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर तकनीकी समस्याएं सामने आ सकती हैं। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। स्वास्थ्य को लेकर मुँह में छाले हो सकते हैं।

वृषभ:

विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चों को नैतिक शिक्षा देने की आवश्यकता है। पुरानी अड़चनों से राहत मिल सकती है। मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आध्यात्मिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मिथुन:

मां के साथ विचारों का टकराव हो सकता है। मन बेचैन रह सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। कोई मित्र सहायता मांग सकता है। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

कर्क:

आपकी बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। निष्क्रियता से बचें। युवाओं को करियर को लेकर अच्छे मौके मिल सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक विवादों से राहत मिलेगी।

सिंह:

आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन उसका फल मिलेगा। नौकरी के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं—गुस्से में प्रतिक्रिया न दें। टेक्नोलॉजी से जुड़े कारोबार में लाभ के योग हैं।

कन्या:

धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, उधारी से बचें। परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा। गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा।

तुला:

तनाव के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। लापरवाही परेशानी का कारण बनेगी। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। घर में हल्की असुविधा रह सकती है। मन में कई नए विचार उत्पन्न होंगे।

वृश्चिक:

नई ऊर्जा के साथ काम में जुटेंगे। लंबित कार्यों को निपटाने का अवसर मिलेगा। खुदरा व्यापारियों की आमदनी बढ़ सकती है। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे।

धनु:

विरोधी असफल रहेंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। अपने मन की बातें दोस्तों से साझा कर सकते हैं। घर की सजावट में कुछ नया जोड़ने का विचार बनेगा। विश्वसनीय लोगों की सलाह उपयोगी साबित होगी।

मकर:

बच्चों का व्यवहार आपको हैरान कर सकता है, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक उलझन हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नकारात्मक सोच से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कुंभ:

रिश्तों में खटास आने की संभावना है। कल्पनाओं में खोए रह सकते हैं, जिससे वास्तविकता से दूरी बन सकती है। घर में अशांति का माहौल बन सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, बजट बिगड़ सकता है। अधिक सोचने से मानसिक तनाव रहेगा।

मीन:

छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। दिन आपके लिए अनुकूल है। लेखन या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के भीतर नए विचार जन्म लेंगे। स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.