Jharkhand News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के उड़सुगी गांव में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चार मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। यह हादसा गांव के पास एक पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृत बच्चों की पहचान 8 वर्षीय लक्की कुमार (पिता- अवधेश राम), 12 वर्षीय अक्षय कुमार (पिता- संतोष राम), 16 वर्षीय नारायण चंद्रवंशी (पिता- बाबूलाल चंद्रवंशी) और 13 वर्षीय हरिओम चंद्रवंशी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चारों बच्चे एक साथ खेलते हुए गांव के समीप स्थित एक डोभा (छोटा तालाब) के पास पहुंचे, जहां एक गड्ढे में पानी भरा हुआ था। गर्मी से राहत पाने के लिए वे उस गड्ढे में नहाने उतर गए, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर गढ़वा के एसडीओ संजय कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं

Latest News

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, यूपी के 2.24 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे ₹4,482 करोड़ PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, यूपी के 2.24 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे ₹4,482 करोड़
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त...
एक्सिस बैंक ने होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए शुरू किया विशेष ऋण कार्यक्रम, PHDCCI और TTAG से किया समझौता
वाराणसी से दिल्ली के लिए शुरू होगी दूसरी स्लीपर वंदे भारत, रात 8:50 बजे चलेगी ट्रेन
Kanpur News : कानपुर में ऑटो चालक पर फायरिंग, स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश; हिस्ट्रीशीटर के दो साथी पकड़े गए
रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगी नियमित आमदनी, ICICI लाइफ ने लॉन्च किया नया पेंशन प्लान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.