Jharkhand Encounter: पलामू में माओवादियों से मुठभेड़, दो सुरक्षाकर्मी शहीद, एक घायल

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में देर रात सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीआईजी नौशाद आलम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में हुई। इसमें दो जवानों ने शहादत दी और एक घायल हुआ है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस का सामना प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के जोनल कमांडर शशिकांत गंझु के दस्ते से हुआ। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में संतन कुमार और सुनील राम नामक जवान शहीद हो गए। घायल जवान का इलाज जारी है।

फिलहाल, इलाके में पुलिस का सर्च ऑपरेशन और नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर घरेलू विवाद के बाद अपने नौ...
कानपुर में नौकरी का झांसा देकर युवती को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक गिरफ्तार, 20 होटलों की जांच
बिहार जहरीली शराब कांड : मोतिहारी में 5 की मौत, 15 गंभीर, 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई
IPL 2026 : आयुष म्हात्रे और सरफराज की विस्फोटक पारियां, चेन्नई ने पंजाब को 210 रन का लक्ष्य दिया
उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.