- Hindi News
- झारखंड
- युवाओं के लिए नए विकल्प लेकर झारखंड पहुंचा मेडुसा, प्रीमियम टेस्ट अब और करीब
युवाओं के लिए नए विकल्प लेकर झारखंड पहुंचा मेडुसा, प्रीमियम टेस्ट अब और करीब
झारखंड। Medusa Beverages ने अपने प्रीमियम बेवरेज पोर्टफोलियो के साथ झारखंड बाजार में प्रवेश किया है। कंपनी का कहना है कि इस विस्तार का उद्देश्य राज्य के युवाओं और प्रीमियम टेस्ट पसंद करने वाले ग्राहकों तक बेहतर अनुभव पहुंचाना है।
मेडुसा बेवरेजेस के अनुसार झारखंड एक तेजी से उभरता हुआ बाजार है, जहां युवाओं की बड़ी आबादी, बढ़ती आय और शहरी जीवनशैली के कारण प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग में तेजी देखी जा रही है।
कंपनी के एमडी और सीईओ अवनीत सिंह ने कहा कि झारखंड में एंट्री पूर्वी भारत में विस्तार की दिशा में एक अहम शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार अपने नेटवर्क को मजबूत कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बेहतर प्रीमियम अनुभव पहुंचाया जा सके।
कंपनी के मुताबिक मेडुसा प्रीमियम बियर स्मूद और बैलेंस्ड स्वाद के लिए जानी जाती है, जबकि मेडुसा एयर हल्की और ज्यादा रिफ्रेशिंग है। इस तरह कंपनी अलग-अलग पसंद और अवसरों के हिसाब से विकल्प उपलब्ध करा रही है।
फिलहाल दिल्ली में करीब 10 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ मेडुसा तेजी से आगे बढ़ रहा है। कंपनी ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में वह अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को और मजबूत करते हुए दूसरे राज्यों में भी विस्तार करेगी।
झारखंड में एंट्री के साथ कंपनी ने अपने राष्ट्रीय विस्तार अभियान में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
