Israel की मदद के लिए पूर्वी भूमध्य सागर में नौसेना का ‘कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ भेजेगा अमेरिका

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने नौसेना के ‘फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ को इजराइल की सहायता के लिए तैयार रहने के मकसद से पूर्वी भूमध्य सागर जाने का आदेश दिया है। ऑस्टिन ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड, इसके लगभग 5,000 नौसैन्य कर्मियों और युद्धक विमानों के साथ क्रूजर और विध्वंसकों को भेजा जाएगा। इसका संभावित मकसद अतिरिक्त हथियारों को हमास तक पहुंचने से रोकना और निगरानी रखना है।

गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास ने शनिवार सुबह इजराइल के दक्षिण में हवा, भूमि और समुद्र से अचानक हमला कर दिया था। इन हमलों में सैनिकों समेत कम से कम 600 इजराइली मारे गए हैं। इसे बीते 50 साल में देश में हुआ सबसे भीषण हमला कहा जा रहा है।

इजराइल के जवाबी हमले में गाजा पट्टी में लगभग 300 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिला है कि हमलों में कम से कम चार अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई है और सात अन्य अमेरिकी लापता हैं।

अमेरिका फोर्ड के अलावा क्रूजर ‘यूएसएस नॉरमैंडी’, विध्वंसक ‘यूएसएस थॉमस हडनर’, ‘यूएसएस रैमेज‘, ‘यूएसएस कार्नी’ और ‘यूएसएस रूजवेल्ट’ को भी भेज रहा है। इसके अलावा अमेरिकी वायु सेना के एफ-35, एफ-15, एफ-16 और ए-10 लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन को भी क्षेत्र में भेजा जा रहा है। ‘

कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ पहले से ही भूमध्य सागर में था। उसने पिछले सप्ताह इटली के साथ आयोनियन सागर में नौसैनिक अभ्यास किया था। यह अमेरिका का नवीनतम एवं सबसे उन्नत विमानवाहक पोत है और यह इसकी पहली पूर्ण तैनाती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.