भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए, हर मोर्चे पर सरकार विफल : सांसद सनातन पाण्डेय

बलिया। समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पाण्डेय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में जनता को केवल निराशा हाथ लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने से पहले किए गए प्रमुख वादों को पूरा नहीं किया।

सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने, प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये भेजने, हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई जहाज में सफर कराने तथा किसानों की आय दोगुनी करने जैसे वादे किए थे, लेकिन इनमें से कोई भी वादा धरातल पर नहीं उतर सका।

यह भी पढ़े - Ballia News : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार

उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा भी अधूरा रह गया, जबकि नोटबंदी के दौरान आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सांसद ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद किसानों की समस्याएं बढ़ी हैं और सरकार उनके प्रति संवेदनशील नहीं दिखाई दी।

सनातन पाण्डेय ने आरोप लगाया कि देश की संपत्तियों का निजीकरण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से आम जनता, किसान और युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का किया उल्लेख

सांसद ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार नौ वर्षों में उस स्तर की नई परियोजनाएं शुरू नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के नाम बदले जा सकते हैं, लेकिन विकास कार्यों की तुलना नहीं की जा सकती।

अधूरी परियोजनाओं पर आंदोलन की चेतावनी

सांसद सनातन पाण्डेय ने घोषणा की कि यदि 30 अगस्त 2026 तक सरकार द्वारा घोषित परियोजनाएं पूरी नहीं होती हैं, तो समाजवादी पार्टी प्रत्येक अधूरी परियोजना स्थल पर क्रमवार एक-एक दिन का धरना-प्रदर्शन करेगी।

प्रेस वार्ता की शुरुआत में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने सांसद तथा उपस्थित पत्रकारों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेंद्र मिश्र 'मशाल', पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जिला महासचिव बीरबल राम, प्रदेश सचिव शशिकांत चतुर्वेदी, राजकुमार पाण्डेय, एसएस तिवारी, धनंजय सिंह बिसेन, रविंद्रनाथ यादव, रामेश्वर पासवान, जलालुद्दीन, अंगद मिश्रा फौजी, अजय यादव, आशुतोष ओझा, अटल पाण्डेय, जमाल आलम सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में दर्दनाक हादसा : हैंडपंप में उतरे करंट से मां-बेटी की मौत, फरवरी में होनी थी बेटी की शादी बलिया में दर्दनाक हादसा : हैंडपंप में उतरे करंट से मां-बेटी की मौत, फरवरी में होनी थी बेटी की शादी
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से मां-बेटी की...
बांसडीह उपकोषागार के लाकर रूम से गायब हुआ ताला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
46 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन, बलिया को विकसित विधानसभा बनाने की प्राथमिकता : दयाशंकर सिंह
गंगा में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, एक दिन पहले ही पंजाब से लौटा था घर
भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए, हर मोर्चे पर सरकार विफल : सांसद सनातन पाण्डेय
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.