चाचा ने भतीजे को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Madhubani मधुबनी: रास्ते के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बुधवार की सुबह पहले से चले आ रहे विवाद के कारण चाचा और भतीजे में झड़प हो गयी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद खजौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में तनाव है. police मौके पर पहुंच चुकी है. आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
 

फायरिंग में एक महिला भी घायल

 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कन्हौली गांव निवासी सूर्यनारायण सिंह के बेटों के बीच उसके चाचा यदुनाथ सिंह के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह यदुनाथ सिंह का अपने भतीजे से झड़प हो गया. देखते ही देखते चाचा ने भतीजे पर गोली चला दी. गोली 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह को पेट में लगी और दूसरी गोली उसकी पत्नी के सिर को छू कर निकल गई. इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
आरोपित चाचा गिरफ्तार
 
गोली लगने से नरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी घायल हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चाचा को PHC से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल, चार गोली, दो कारतूस को बरामद किया है.

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.