मुंबई मेल ट्रेन के डिब्बे में फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप

कोलकाता। सांतारागाछी रेलवे यार्ड में मुंबई मेल ट्रेन के एक डिब्बे में फंदे से लटके शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बुधवार सुबह इस घटना की जानकारी दी। बताया गया कि मंगलवार देर शाम यह मामला तब सामने आया, जब हावड़ा स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन को सफाई के लिए यार्ड में ले जाया गया।

रेलवे कर्मचारियों ने किया शव का पता

मुंबई मेल मंगलवार अपराह्न हावड़ा स्टेशन पहुंची थी। यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन को सफाई के लिए सांतारागाछी यार्ड भेजा गया। सफाई के दौरान कर्मचारियों को एक अनारक्षित कोच के शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुरक्षा टीम ने दरवाजा तोड़कर देखा तो एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

यह भी पढ़े - एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर

शिनाख्त नहीं, आत्महत्या की आशंका

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आत्महत्या की आशंका है, हालांकि शव के पास कोई टिकट या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

चलती ट्रेन में हुई घटना का शक, जांच जारी

पुलिस का मानना है कि यह घटना चलती ट्रेन में हुई होगी। हालांकि, इस मामले में कई सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेंगे। फिलहाल, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस इस रहस्यमयी मौत की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.