Sonam Raj Kushwah CCTV Viral News : राजा की अर्थी तक पहुंचा कातिल प्रेमी, कफन लेकर खड़ा रहा पीछे, सोनम को देता रहा हर पल की अपडेट

Indore Murder Case Update: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह की क्रूर साजिश की परतें अब एक-एक कर खुल रही हैं। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद राज कुशवाह, राजा की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ था और उसने ही कफन की व्यवस्था की थी। यही नहीं, वह लगातार सोनम को मोबाइल पर हर पल की जानकारी देता रहा।

शिलांग पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की योजना बनाई थी। दोनों ने राजा को शिलांग ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। 2 जून को राजा की लाश एक खाई में मिली, जबकि 9 जून को पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए सोनम, राज समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े - UP News : महाराजगंज, वाराणसी और इटावा में बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ से अधिक का गांजा बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार

अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयानों से जो जानकारी निकलकर आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। राजा के अंतिम संस्कार के समय राज कुशवाह इंदौर में ही मौजूद था। उसने न केवल कफन और अंतिम संस्कार की चीजों की व्यवस्था की, बल्कि राजा के मां-बाप के क्रंदन को भी मोबाइल पर सोनम को सुनाया। राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने बताया कि राज मेरे पीछे खड़ा था, उसके हाथ में कफन था, लेकिन तब यह नहीं मालूम था कि वही मेरे बेटे का कातिल है।

राजा की मां उमा रघुवंशी ने भी उस दिन की घटनाओं को याद करते हुए कहा कि राज के हाथ में सफेद कफन का कपड़ा था। बाद में जब वीडियो देखा तो पहचान पाई कि वह वही राज कुशवाह था, जिसे हमने घर के एक मददगार के रूप में देखा था।

गौरतलब है कि सोनम और राजा की शादी 11 मई को हुई थी और दोनों 20 मई को हनीमून पर रवाना हुए थे। 23 मई से दोनों लापता थे और फिर 2 जून को राजा की लाश मिली। पुलिस की जांच में सामने आया कि सोनम और राज पहले से प्रेम संबंध में थे और शादी के बाद भी लगातार संपर्क में थे। अब पुलिस इस हत्याकांड के पीछे के पूरे मकसद की गहराई से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.