भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के बयान पर बिहार में तेज हुई सियासी हलचलें, जानें दावेदारी से पहले किसका है इंतजार

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचलें तेज हो गई है. हाजीपुर के बाद बिहार के भोजपुर (bhojpur candidate in lok sabha elections 2024) में भी इसको लेकर एनडीए में मामला फंसता दिख रहा है. हालांकि, भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार पवन सिंह ने इस सीट पर अभी दावा नहीं किया है. लेकिन, पत्रकारों के यह पूछने पर कि क्या भोजपुर से चुनाव लड़ेंगे? 'उन्होंने कहा कि कि आगे बढ़ने की इच्छा किसको नहीं होती है. कौन नहीं चाहता कि हम आगे बढ़ें. मैंने कमर कस लिया है,बस आदेश का इंतजार है' जो पार्टी कहेगी वह करूंगा, बस अब आदेश का है इंतजार. पवन सिंह ने यह कहकर बिहार में सियासी हलचलें तेज कर दी है. पवन सिंह के भोजपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा काफी समय से चल रही है. इधर, भोजपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने कुछ दिन पहले ही बयान दिया था कि मैं फिर से भोजपुर से ही अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करूंगा. लेकिन, पवन सिंह के बयान के बाद भोजपुर में सियासी हलचलें तेज हो गई है.

पवन सिंह अमृत कलश यात्रा में शामिल होने आये थे

भाजपा प्रदेश कार्यालय से आज अमृत कलश यात्रा दिल्ली के लिए रवाना की गई. युवा अमृत कलश को लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे थे. अमृत कलश यात्रा को लेकर युवाओं में काफी उत्साह था. बीजेपी की ओर से बिहार के 1500 युवाओं को अमृत कलश के साथ दिल्ली रवाना किया गया. इसी कार्यक्रम में शामिल होने पवन सिंह भी पटना के भाजपा कार्यालय पहुंचे थे. पार्टी कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी का सच्चा सिपाही हूं, पार्टी जहां से जो जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करूंगा.

यह भी पढ़े - मध्य प्रदेश में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ का दावा निपटान अनुपात 100%, टर्म प्लान कारोबार में 72.10% वृद्धि

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.