प्रेमिका की हत्या कर अलमारी में छिपाया शव, जांच में जुटी पुलिस

New Delhi : दिल्ली के डाबड़ी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लिव इन में रह रहे एक शख्स ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अलमारी में शव छिपाकर फरार हो गया। युवती की पहचान 26 वर्षीय रुखसार राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.40 बजे डाबड़ी थाना पुलिस को गली नंबर-10, राजपुरी में एक युवती की हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची। खुली अलमारी के अंदर शव रखा मिला।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। क्राइम और एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मेरठ निवासी मुस्तकीम ने बताया कि उनकी बेटी गुजरात के सूरत में काम करती थी। उसके साथ वहां विपल टेलर नाम का एक शख्स भी काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और करीब डेढ़ माह पहले गुजरात से दिल्ली आकर लिव इन में रहने लगे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रुखसार ने इस बारे में उन्हें फोन पर बताया था। पिता ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी बेटी ने उन्हें फोन किया था। वह रो रही थी और विपल के साथ रहने के फैसले पर अफसोस जता रही थी। उन्होंने बताया कि बेटी ने उन्हें विपल द्वारा मारपीट करने की बात बताई थी। बुधवार शाम से ही रुखसार का फोन बंद हो गया था। इसके बाद उन्हें शक होने लगा और वह अपने भाई के साथ दिल्ली आ गए। यहां उन्होंने फ्लैट का गेट तोड़कर अंदर देखा तो उनकी बेटी का शव अलमारी में रखा था। 

यह भी पढ़े - Indore News : शंकरा आई सेंटर ने पूरे किए छह वर्ष, उन्नत तकनीक से लाखों मरीजों को मिल रही बेहतर नेत्र चिकित्सा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच से लग रहा है कि विपल और रुखसार के बीच झगड़ा हुआ था, क्योंकि फ्लैट में सारा सामान बिखरा पड़ा था। रुखसार के शरीर पर 15-16 चोट के निशान मिले हैं। चेहरे पर लगातार वार किए गए हैं। आरोपी ने गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुखसार शादीशुदा थी। इस शादी से उसे एक बच्ची भी थी, जो उसके साथ नहीं रहती थी। वह गुजरात में बच्ची को पहले पति के साथ छोड़कर आई थी। सूत्रों ने बताया कि वह बच्ची को अपने साथ रखना चाहती थी, लेकिन विपल इसके लिए तैयार नहीं था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.