New Delhi: विदेशी महिला संग मिला युवक का अर्धनग्न शव, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले में ‘मेरा गांव मेरा देश’ नाम के एक रिसॉर्ट के कमरे में उज्बेकिस्तान की एक महिला और दिल्ली के एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।

शव रिसॉर्ट के एक कमरे में पाए गए जहां दोनों ने रविवार रात को चेक-इन किया था। सोमवार सुबह रिसॉर्ट स्टाफ ने खिड़की से शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुरुष का शव बाथरूम के बाहर पड़ा था, जबकि लड़की बिस्तर पर मिली थी। दोनों अर्धनग्न अवस्था में थे। एक अधिकारी ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।

यह भी पढ़े - राम राजा मंदिर में रामायण के प्रसंगों के मंचन से जीवंत हुई ओरछा की सांस्कृतिक विरासत

दोनोंं मृतक में से युवक की पहचान दिल्ली के अशोक विहार के रहने वाले हिमांशु (26) के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान उज्बेकिस्तान की अब्दुलेवा (32) के रूप में हुई है। हिमांशु का परिवार अस्पताल पहुंच गया है, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। इस घटना से उसका परिवार सदमे में दिख रहा है।

वहीं उज्बेकिस्तान दूतावास को उज्बेकिस्तानी महिलाअब्दुलेवा की मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है। उसका पासपोर्ट घटनास्थल से बरामद किया गया है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे से बारीकी से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अब मृतकों के रिसॉर्ट आने से पहले और आने के बाद क्या-क्या हुआ, यह पता लगाने में जुट गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.