मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव तहसील स्थित खारवली गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर पी लिया। इस दर्दनाक घटना में महिला और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, खारवली आदिवासी गांव निवासी आशा जाधव (29) अपने चार बच्चों के साथ रहती थीं। शुक्रवार देर रात उन्होंने कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर अपने बच्चों को पिला दिया और बाद में स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया।

यह भी पढ़े - गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता

घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने सभी को तत्काल मानगांव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने आशा जाधव और उनकी दो बेटियों नंदिनी जाधव (7) और दुर्वा जाधव (6) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उनका उपचार अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।

मानगांव पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में महिला के इस कदम के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिवार की परिस्थितियों और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.