Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी

जोधपुर। राजस्थान के बनाड़ थाना क्षेत्र में विवाह के कुछ माह बाद महिला के घर से जाने का मामला सामने आया है। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर से नकदी और चांदी के आभूषण लेकर एक युवक के साथ चली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अमराराम सेन पुत्र नारायणराम सेन, निवासी सारण नगर, जोधपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब चार महीने पहले उसका विवाह एक मध्यस्थ के जरिए झारखंड निवासी 20 वर्षीय गुंजन सिंह से हुआ था। विवाह पर उसने लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद दोनों जोधपुर में साथ रह रहे थे।

यह भी पढ़े - शिवपुरी में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल इकोसिस्टम, अदाणी डिफेंस करेगी 2,500 करोड़ रुपये का निवेश

अमराराम के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5:20 बजे उसकी पत्नी घर से बिना बताए चली गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसने घर की जांच की, जहां कुछ नकदी और चांदी के आभूषण भी गायब मिले।

पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पाया कि महिला घर के बाहर मौजूद एक व्यक्ति के पास जाती दिखाई दे रही है। फुटेज में वह उस व्यक्ति की साइकिल पर बैठकर वहां से जाते हुए नजर आ रही है।

पति ने पड़ोस में रहने वाले एक नेपाली युवक पर संदेह जताया है। उसका कहना है कि घटना से एक रात पहले एक अज्ञात व्यक्ति उस युवक के पास आया था और घटना के बाद से वह युवक भी दिखाई नहीं दे रहा है।

बनाड़ थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर महिला और संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.