Maharashtra News: नांदेड़ में प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से हत्या, पिता-भाई सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

नांदेड़ में गुरुवार शाम प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। सक्षम ताटे नामक युवक पर पहले गोली चलाई गई, फिर सिर में चाकू घोंपकर उसकी जान ले ली गई। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, सक्षम ताटे अपने दोस्त की बहन आंचल मामीलवाड से पिछले तीन साल से प्रेम संबंध में था, लेकिन लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा, जिससे आंचल के पिता और भाई नाराज़ थे।

यह भी पढ़े - KBC विजेता तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ के घोटाले का आरोप

गुरुवार शाम लगभग 5:20 बजे लड़की के पिता ने सक्षम को बुलाया, जहां पुराना गंज इलाके में गजानन मामीलवाड, साहिल मामीलवाड और उनके साथियों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से हत्या कर दी।

अंतिम संस्कार पर भावुक दृश्य

सक्षम के अंतिम संस्कार के दौरान उसकी प्रेमिका आंचल रोते हुए उसके घर पहुंची। उसने उसके शव के सामने हल्दी और कुमकुम की रस्में निभाईं और माथे पर सक्षम के नाम का सिंदूर लगाया। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

“मरकर भी मेरा प्रेमी जीता” — आंचल

आंचल ने कहा, “मेरे पिता और भाई हार गए। मरकर भी मेरा प्रेमी जीत गया। उन्हें कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।”

उसने आरोप लगाया कि सक्षम के जेल से बाहर आने के बाद परिवार वाले उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे।

पुलिस ने आंचल के पिता गजानन मामीलवाड समेत पाँच आरोपियों — जयश्री मदनसिंह ठाकुर, गजानन बालाजीराव मामीलवाड, साहिल ठाकुर, सोमाश लखे और वेदांत — को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.