- Hindi News
- भारत
- लोकसभा चुनाव 2024 : चौथे चरण का मतदान शुरू, मैदान में है ये दिग्गज
लोकसभा चुनाव 2024 : चौथे चरण का मतदान शुरू, मैदान में है ये दिग्गज
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। इस चरण में अखिलेश यादव से लेकर यूसुफ पठान और महुआ मोइत्रा से लेकर असदुद्दीन ओवैसी तक प्रमुख उम्मीदवार हैं। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
इस चरण में पांच केंद्रीय मंत्रियों गिरिराज सिंह, अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय, जी किशन रेड्डी और अजय मिश्रा टेनी की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसके अलावा सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा, टीएमसी उम्मीदवार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, फिल्म अभिनेता और टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन रेड्डी की बहन और कांग्रेस उम्मीदवार वाईएस शर्मिला जैसी हस्तियां अपनी किस्मत अजमा रही हैं।
