Lalu Yadav: लिट्टी के लिए लालू यादव ने हाजीपुर में रुकवाया काफिला, फोन कर मंगवाया हरी मिर्च

हाजीपुर. राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव का काफिला हाजीपुर के रामाशीष चौक के पास अचानक रुक गया. काफिला रुकते ही लिट्टी लेकर खड़े आरजेडी नेता केदार प्रसाद यादव ने अपने हाथों से रथ में लिट्टी दिया. केदार यादव ने बताया कि लालू यादव ने उन्हें लिट्टी के साथ हरी मिर्च लाने के लिए फोन किया था. लिट्टी और हरी मिर्च लेने के बाद लालू का रथ वहां से पटना के लिए रवाना हुआ.

लिट्टी खिलाकर गर्व महसूस कर रहे समर्थक

राजद नेता केदार यादव ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि अपने भगवान को अपने हाथ से लिट्टी खिलाए. लिट्टी और हरी मिर्च साहब को बहुत पसंद है. वो जब भी यहां आते हैं तब सूखा लिट्टी और हरी मिर्च खाते हैं. जब वो भगवानपुर आते हैं, तब वहां का समोसा खाते हैं. भगवानपुर का समोसा भी उनको बहुत पसंद है. राजद नेता केदार यादव ने कहा कि लिट्टी के लिए साहब का फोन आया था. वो हमेशा सूखा लिट्टी पसंद करते हैं. इसलिए साहब के लिए सूखा लिट्टी लेकर आए थे.

यह भी पढ़े - अंधविश्वास की दीवार तोड़कर अंगदान को जनआंदोलन बनाने की जरूरत

परहेज के बावजूद लालू ने लिया लिट्टी

वैशाली जिले के महुआ में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे लालू प्रसाद यादव में बिहारी लिट्टी से प्रेम दिखा. लालू यादव ने अपने समर्थक को फोन कर लिट्टी मंगवाया, जिसके बाद समर्थक लिट्टी लेकर रोड के किनारे खड़ा था. उसे देख लालू यादव ने अपने रथ को रुकवाया और लिट्टी और हरी मिर्च का पैकेट लेकर पटना रवाना हो गये. खराब स्वास्थ्य की वजह से लालू यादव काफी परहेज बरतते हैं और अपने खास रथ में ही यात्रा करते हैं, लेकिन जब मामला लिट्टी का हो तो वो हर परहेज को दरकिनार कर देते हैं.

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.