Lakhimpur News: ट्रक की टक्कर से तीन बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

लखीमपुर। असम के गोगामुख-ढकुवाखाना को जोड़ने वाले 22 नंबर राज्य राजमार्ग पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि एक ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सौरभज्योति चामुआ, स्वप्नदीप गोगोई और सेमी सैकिया एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - विश्व नवकार दिवस पर नवकार महामंत्र को जीवन में उतारने का आह्वान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.