स्वाद की पहली परीक्षा पूरी, बुंदेली शेफ सीज़न-4 को मिली पहली छह प्रतिभाएँ

10 और 20 जुलाई को होंगे अगले ऑडिशन

छतरपुर, जून 2026। बुंदेलखंड की रसोइयों से उठती स्वाद की महक ने अपनी नई उड़ान भर दी है। 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' का पहला ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इसके साथ ही इस बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता के नए संस्करण ने रोमांचक शुरुआत कर दी है। पहले ही चरण में बुंदेलखंड की महिलाओं ने अपनी पाक-कला, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल से जजों को प्रभावित किया।

बुंदेलखंड 24x7 द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले ऑडिशन में 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद छह प्रतिभागियों ने अगले चरण के लिए अपनी जगह बनाई। चयनित प्रतिभागियों में सौम्या जैन, हेमा गुप्ता, नेहा गुप्ता, आकांक्षा प्रजापति, कल्पना अवस्थी और अलका आनंद शामिल हैं।

यह भी पढ़े - Lucknow Fire Tragedy: 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, अलर्ट मोड पर रहीं 108-102 सेवाएं; दो घायलों का इलाज जारी

इन प्रतिभागियों ने अपनी विशेष रेसिपी, प्रस्तुति और स्वाद के दम पर निर्णायकों का दिल जीत लिया और यह साबित किया कि बुंदेलखंड की रसोइयों में प्रतिभा और नवाचार की कोई कमी नहीं है।

बुंदेलखंड 24x7 के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा, "पहले ऑडिशन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि बुंदेलखंड प्रतिभाओं से भरा हुआ है। हर रसोई में एक ऐसी कहानी छिपी है, जो अवसर मिलने पर पूरे क्षेत्र की पहचान बन सकती है। 'बुंदेली शेफ' का उद्देश्य केवल विजेता चुनना नहीं, बल्कि उन महिलाओं को मंच प्रदान करना है, जिनका हुनर वर्षों से घर की चारदीवारी तक सीमित रहा है। पहले ऑडिशन में जिस तरह का उत्साह देखने को मिला, उसने विश्वास दिलाया है कि इस बार का सीज़न पहले से भी अधिक यादगार होगा।"

प्रतियोगिता की यात्रा अभी जारी है। जो प्रतिभागी पहले ऑडिशन में हिस्सा नहीं ले सके, उनके लिए अपनी पाक-कला का प्रदर्शन करने का अवसर अभी भी मौजूद है। प्रतियोगिता का दूसरा ऑडिशन 10 जुलाई तथा तीसरा ऑडिशन 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

इन दोनों चरणों के बाद चयनित प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और अगस्त के अंत में आयोजित होने वाले भव्य ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने के लिए मुकाबला करेंगी।

पिछले तीन सीज़नों की तरह इस बार भी 'बुंदेली शेफ' केवल स्वाद की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, पहचान और सपनों को नई उड़ान देने वाला मंच बनकर उभरा है। पहले ऑडिशन ने इसकी शानदार शुरुआत कर दी है और अब पूरे बुंदेलखंड की निगाहें आगामी दो ऑडिशनों पर टिकी हैं, जहां कई और प्रतिभाशाली महिलाएं अपनी पाक-कला का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.