Himachal News: गौशाला में आग लगने से तीन गाय और बछड़े की जलकर मौत

शिमला। जिला शिमला के चौपाल उपमंडल की नेरूवा तहसील के बिजमल गांव में एक भीषण अग्निकांड में एक गौशाला जलकर राख हो गई। इस हादसे में तीन जर्सी गाय और एक बछड़े की जलकर मौत हो गई। यह गौशाला गांव के निवासी बालकृष्ण चौहान पुत्र काना सिंह की थी, जो पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की यह घटना मंगलवार देर रात हुई, लेकिन इसका पता अगली सुबह चला।

आग ने पूरी गौशाला को किया खाक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि पूरी गौशाला चंद ही पलों में राख हो गई। गौशाला के पास कुछ रिहायशी मकान भी थे, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते वे सुरक्षित रहे। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत बिजमल के प्रधान और पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़े - एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार

झाड़ियों में लगाई गई आग बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक दिन पहले गौशाला से कुछ दूरी पर झाड़ियों में आग लगाई गई थी। आशंका है कि वही आग रात में फैलकर गौशाला तक पहुंच गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

प्रभावित परिवार ने मांगा मुआवजा

इस अग्निकांड से बालकृष्ण चौहान का भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों का भी कहना है कि प्रशासन को आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सहायता राशि जारी करनी चाहिए। फिलहाल, नेरवा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.