Entertainment News : ज़ी सिनेमा पर 14 मार्च को ‘बागी 4’ का टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई : दर्शकों के लिए इस मार्च धमाकेदार मनोरंजन की खास पेशकश होने जा रही है। एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बागी 4’ का टेलीविजन प्रीमियर शनिवार 14 मार्च को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर किया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला की लोकप्रिय बागी फ्रेंचाइजी का यह नया अध्याय पहले से कहीं अधिक भव्य और रोमांचक बताया जा रहा है।

मशहूर निर्देशक ए. हर्षा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेता संजय दत्त आमने-सामने नजर आएंगे। फिल्म में सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार भी कहानी को मजबूती देते दिखाई देंगे।

यह भी पढ़े - ‘द ताज स्टोरी’ में उठेंगे ताजमहल के इतिहास पर सवाल, 13 मार्च को लॉयन्सगेट प्ले पर रिलीज

निर्देशक ए. हर्षा ने फिल्म के बारे में कहा कि ‘बागी 4’ में जबरदस्त एक्शन के साथ भावनात्मक कहानी भी है। उनके अनुसार यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसे परिस्थितियां उसकी सीमाओं तक धकेल देती हैं। फिल्म में दर्द, रिश्तों और कठिन फैसलों की झलक देखने को मिलेगी।

फिल्म की कहानी रणवीर प्रताप सिंह उर्फ रॉनी और ओलिविया की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। रॉनी एक बहादुर नेवी ऑफिसर है, जो विलेन चाको से अपनी प्रेमिका को बचाने के लिए संघर्ष करता है। इसके बाद कहानी में जबरदस्त एक्शन, टकराव और भावनात्मक मोड़ सामने आते हैं।

‘बागी 4’ का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। दर्शक इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर 14 मार्च को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर देख सकेंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.