समस्तीपुर में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार शाम बदमाशों ने एक इंटर छात्र को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना केंद्रीय विद्यालय के पीछे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान आयुष कुमार (पुत्र अशोक राय), निवासी जितवारपुर बुलेचक के रूप में हुई है। आयुष घर का सामान लेने निकला था जब यह वारदात हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जब आयुष बाइक से गुजर रहा था, तभी एक युवक ने उसका पीछा किया और गोली मार दी। गोली सीधे उसके सीने में लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोग तुरंत उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' राष्ट्रीय सम्मान

परिजनों ने लगाया आरोप

मृतक के पिता अशोक राय ने आरोप लगाया कि उनके ससुराल के पड़ोसी साजन कुमार ने उनके बेटे की हत्या करवाई है। उन्होंने बताया कि साजन कुमार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनके बेटे को निशाना बनाया गया। बताया जाता है कि अशोक राय पेशे से पेंटर हैं।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दंपती पर मुकदमा दर्ज बलिया: जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दंपती पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। सहतवार थाना क्षेत्र के दुधैला कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित मारपीट...
बुंदेली शेफ सीज़न-4: क्वार्टर फिनाले के बाद 11 प्रतिभागी सेमीफाइनल में पहुंचे, नैन्सी शिवहरे को वाइल्ड कार्ड एंट्री
बलिया: युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट; मुकदमा दर्ज
'ज़्यादा बाग़ी' या सिर्फ़ गलत समझी गई पीढ़ी? जेन ज़ी की सोच को दिखाएगा स्टार प्लस का 'ये फितूर तेरा'
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया 10 साल के लाइफ कवर का नया विकल्प, कम प्रीमियम में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.