Delhi Election: भाजपा स्टार प्रचारक अमित शाह आज दिल्ली के चुनावी मैदान में, करेंगे दो रोड शो और एक जनसभा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे। शाह दो विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की है।

रोड शो का कार्यक्रम

भाजपा के मुताबिक, अमित शाह का पहला रोड शो कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 3:30 बजे आयोजित होगा। यह मूलचंद मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर गढ़ी चौक पर समाप्त होगा। दूसरा रोड शो बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में शाम 6 बजे होगा, जो मीठापुर चौक से शुरू होकर जैतपुर गांव में समाप्त होगा।

यह भी पढ़े - कॉयू ने अहमदाबाद में खोला फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव

कालकाजी में जनसभा

दोनों रोड शो के बीच अमित शाह कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा शाम 5:30 बजे एमसीडी पार्किंग में आयोजित की जाएगी।

भाजपा का यह अभियान पार्टी के समर्थन को मजबूत करने और मतदाताओं को रिझाने के लिए केंद्रित है। अमित शाह के नेतृत्व में आयोजित ये कार्यक्रम भाजपा के लिए प्रचार अभियान को और तेज करने की रणनीति का हिस्सा हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी
हाथरस/बड़ोदरा: उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने गुजरात के बड़ोदरा में कथित तौर पर पति...
बलिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, होमगार्ड घायल
“आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी जिंदगी की कहानी है!” मिथुन चक्रवर्ती ने नंदिता रॉय और शिबोपप्रसाद मुखर्जी की 2027 की फिल्म के लिए कहा ‘हां’
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अहम डिलीवरी सीन के लिए मुस्कान बामने ने ली ‘3 इडियट्स’ से प्रेरणा
‘ये फितूर तेरा’ की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं- “ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.