Bihar Crime News: बेलगाम हुए अपराधी! नवादा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. नवादा जिले में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. घटना नवादा जिले के नवीन नगर इलाके में हुई है. जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अतौआ गांव के रहने वाले सोनू कुमार के रूप में की गई है. 

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया 

मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और सदर डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है. हालांकि, पुलिस ने मामले को लेकर कई लोगों से पूछताछ की है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है. 

यह भी पढ़े - मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' राष्ट्रीय सम्मान

ALSO READ: Bihar Politics: लालू के बिखरते ‘MY’ को साधने निकले तेजस्वी यादव, 15 दिसंबर से इन जिलों में करेंगे संवाद यात्रा

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में लगातार अपराध बढ़ रहा है. पुलिस प्रशासन को इस पर लगाम लगाने की जरूरत है. बता दें, पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई करने में जुट गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

खबरें और भी हैं

Latest News

Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र...
Shravasti News: नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल; हॉस्टल की छत पर प्रदर्शन
FarmerChat ने पार किया 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा, Digital Green ने लॉन्च किया नया AI आधारित FarmerChat 2.0
Thodi Si Umeed Thoda Sa Aasman: गौरव बाजपेयी बोले- परिवार के लिए प्यार की कुर्बानी देने वालों को अक्सर गलत समझा जाता है
Yaadein: बॉक्सिंग रिंग में उतरे इक़बाल खान, बोले- इस सीन के लिए मुझे बॉक्सिंग ‘अनलर्न’ करनी पड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.