- Hindi News
- भारत
- अकेली रह रहीं वृद्ध महिला की घुस कर अज्ञात लोगों ने की हत्या
अकेली रह रहीं वृद्ध महिला की घुस कर अज्ञात लोगों ने की हत्या
अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुरगोड़ा के छिरहनटोला में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर 64 वर्षीय वृद्धा पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह पहुंच कर घटना स्थल सहित शव का निरीक्षण किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा के पति का निधन हो चुका था और उसकी बेटियों की शादी हो चुकी थी, वृद्धा घर में अकेली रहती थी। आसपास के लोगों सहित परिजनों ने बताया कि मृतिका व कुछ लोगो के बीच जमीन का विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत भी पूर्व में जैतहरी थाने में दर्ज थी। लेकिन जैतहरी पुलिस द्वारा शिकायत पर कोई संज्ञान नही लिया गया और मौका पाते ही अज्ञात आरोपितों ने वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद एडीजीपी शहडोल डीसी सागर ने मौका निरीक्षण के बाद अज्ञात आरोपियों को पकड़वाने पर 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
