आज का इतिहास: आज ही के दिन कलकत्ता में इस्टर्न न्यूज एजेंसी की हुई स्थापना, जानें 07 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1831: बेल्जियम में संविधान लागू हुआ। 1845: ब्रिटिश म्यूजियम में रखा बेशकीमती पोर्टलैंड वास यानी फूलदान एक शराबी विलियम फ्लॉयड की वजह से गिर गया था और उसके 80 टुकड़े हो गए थे। 1856: अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया। 

1915: पहली बार चलती ट्रेन से भेजा गया वायरलेस मैसेज रेलवे स्टेशन को मिला। 1939: लंदन में फिलिस्तीन कांफ्रेस शुरू। प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया। 1940: ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ। 1959: फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा में नए संविधान की घोषणा की। 1962: राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने क्यूबा पर पूर्ण व्यापारिक प्रतिबंध लगाया। 

1962: जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मजदूरों की मौत हुई। 1964: ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन। उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा। 1969: अल फतह के नेता यासर अराफात फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष बने। 1974: ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1983: कलकत्ता में इस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना हुई। 1986: राजनीतिक अस्थिरता के चलते हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की सहायता से भागकर फ्रांस चले गए। 1989: टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या का प्रयास किया। 1992: स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। 

1999: जॉर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्लाह देश के शासक बने। 2000: भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की पहली बैठक वॉशिंगटन में शुरू हुई। 2001: इजरायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव हारे, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।2005: ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकार्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया। 

2009: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी.लिट की उपाधि से नवाजा। 2022: प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गईं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज...
Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना
Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत
Ballia Road Accident News: नगरा में पेड़ से टकराई कार, आईआईएम के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार दोस्तों की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.