24 दिसंबर का इतिहास: मोहम्मद रफी का जन्म और अन्य प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, 24 दिसंबर साल का 358वां दिन है, और साल समाप्त होने में केवल एक सप्ताह शेष रहता है। यह तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं और ऐतिहासिक हस्तियों से जुड़ी है, जैसे भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, तमिल अभिनेता एवं राजनेता एम. जी. रामचंद्रन, और पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा।

24 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

1524: यूरोप से भारत तक समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि में निधन।

1798: रूस और ब्रिटेन ने दूसरे फ्रांस-विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर किए।

1924: भारतीय संगीत के मखमली आवाज वाले पार्श्वगायक मोहम्मद रफी का जन्म।

1954: दक्षिण पूर्व एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता प्राप्त की।

1959: बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर का जन्म।

1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया। यह हमला 1978 की सोवियत-अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।

1987: तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचंद्रन का निधन।

1989: देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ मुंबई में खोला गया।

1988: हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।

2000: भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2000: ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986’ की याद में 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में घोषित किया गया।

2005: यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स' को आतंकी संगठन की सूची में शामिल किया।

2014: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Rampur News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर डांसर का किया गया लैंगिक उत्पीड़न, किन्नरों पर गंभीर आरोप Rampur News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर डांसर का किया गया लैंगिक उत्पीड़न, किन्नरों पर गंभीर आरोप
रामपुर, शाहबाद: जिले के पटवाई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक डांसर को कोल्ड...
Balrampur News: बकरी को निगलकर पछताया अजगर, वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान
Ballia News : बुझ गया बेसिक शिक्षा का एक सितारा, सहायक अध्यापक राकेश सिंह नहीं रहे
बलिया : विद्युत संकट और प्राथमिक विद्यालयों को लेकर सपा का अल्टीमेटम, जयप्रकाश अंचल ने सरकार को घेरा
बलिया के विश्वेश तिवारी ने रचा इतिहास, आईआईएसईआर तिरुवनंतपुरम में इंटीग्रेटेड पीएचडी कोर्स में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.